GANO EXTRA VIRGIN COCONUT OIL



 गैनो ऑर्गेनिक(ORGANIC) वर्जिन कोकोनट-ऑयल

धरती का सबसे स्वास्थ्यप्रद तेल
ताजगी का एहसास,कुदरती गुणों के साथ

नारियल तेल क्या है ?
नारियल तेल खाने के योग्य तेल है जो नारियल के वृक्ष से परिपक्व नारियल के गुदा का अर्क है। यह दुनिया के समुद्री और ऊष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों का एक मुख्य उत्पाद है, जहाँ नारियल के पेड़ बहुतायत मात्रा में उगते है तथा खाद्य और सौंदर्य प्रसाधन के लिए उपयोग में लाये जाते है। नारियल तेल अक्सर "पृथ्वी पर स्वास्थ्यप्रद तेल" के रूप में वर्णित किया जाता है, क्योकि यह सबसे प्रमुख स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाला तेल है।

यह सूखे नारियल (copra) के गुदा से या ताजे नारियल के गुदा से प्राप्त किया जाता है जिसको चक्की में डाल कर पिसा जाता है और फिर दबा (press) कर, तेल निकाला जाता है।

धरती पर सबसे स्वास्थ्यप्रद तेल

नारियल तेल में प्रकृतिक सूखे मेवे जैसा स्वाद और फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। सभी नरियल तेल स्वास्थ्यप्रद फैटी एसिड से भरपूर होते है और इसका इस्तेमाल दुसरे खाने के योग्य तेल की तरह भी किया जा सकता है। कई स्वास्थ्य संगठन इसके संतृप्त वसा के उच्च स्तर के कारण नारियल तेल के नियमित सेवन के विरुद्ध सलाह देते है क्योंकि यह हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। हालांकि नये आंकडों से यह पता चलता है और स्पष्ट हो गया है कि संतृप्त वसा हानिरहित है। अध्ययनो ने यह भी साबित कर दिखाया कि "धमनी बाधा (artery clogging)" का विचार केवल एक मिथक है । पिछले 5000 वर्षों से भारत मे नारियल तेल आयुर्वेद का हिस्सा रहा है।

नारियल तेल के बारे में तथ्य

नारियल तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड का लगभग 50% लारीक एसिड (lauric acid) होता है। लारीक एसिड एक मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड है।, जो मानव या जानवर के शरीर में अतिरिक्त लाभकारी मोनोलॉरिन के रूप में गठित होता है।
मोनोलॉरिन वायरस विरोधी, बैक्टीरिया विरोधी, प्रोटोजोआ विरोधी मोनोग्लिसराइड है। यह वसा लेपित (lipid coated) वायरस जैसे एच आई वी, हरपिस, साइटोमेगालो वायरस , इन्फ्लुएंजा तथा विभिन्न रोगजनक बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिये मानव या जानवर द्वारा उपयोग होता है ।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, डॉ  मैरी एनिग के अनुसंधान पर आधारित


गैनोडर्मा के पोषक तत्त्व और ऑर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल क सम्मिश्रन

इसके प्राकृतिक गुणों को बढ़ाने के लिए और स्वास्थ्य लाभ को जोड़ कर बढ़ावा देने के लिए DXN  आर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल के साथ गैनोडर्मा लुसिडम मिश्रित किया और नया गैनोडर्मा आर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल (GOVCO ) का निर्माण किया।गैनोडर्मा लुसिडम हमारे सामान्य स्वास्थ्य में सुधार लाने में उत्कृष्ट प्रभाव के कारण "जड़ी बूटी के चमत्कारी राजा (king of herbs)" के रूप में जाना जाता है। गैनोडर्मा के साथ आर्गेनिक(orgenic) वर्जिन कोकोनट ऑयल को मिश्रित कर DXN ने उत्पादन प्रक्रिया में एक अद्वितीय प्रौद्योगिकी कला का प्रदर्शन किया।
गैनोडर्मा या लाल मशरूम में मौजूद महत्वपूर्ण तत्त्वों, जो प्रथमिक रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है वह तत्व निम्नलिखित है:-

●प्रोटीन, एमीनो एसिड, विटामिन, खनीज और खाद्य फाईबर (dietary fiber)- मानव स्वास्थ्य और जीवन के लिए यह सभी आवश्यक है।
●पॉली सैकेराइड्स- प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय और शरीर के विषाक्त रसायन को नष्ट करता है।
●आर्गेनिक जर्मेनियम(germanium) - शरीर के कार्य संपादन को संतुलित रखता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति में सहायक है।
●ट्राइ टरपेनवाइड्स- कोशिकाओं को बनाता और सक्रिय रखता है। पाचन में सुधार करता है। दिल और जिगर(Liver) को मजबूत बनाने और प्राकृतिक रूप से शारिरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।
● गेनोडेरिक अर्क - त्वचा को स्वस्थ रखता है।इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट है जो समय से पहले उम्र बढ़ने को रोकने में मदद करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, तथा संक्रमण से लड़ता है।
● एडिनोसिन - शरीर के हार्मोन के स्तर का नियंत्रण, रक्त परिसंचरण में सुधार कोलेस्ट्रॉल के स्तर का नियंत्रण, मोटापा कम करता है, ऊर्जा के स्तर को बढ़ता है और तनाव से लड़ता है।

गैनोडर्मा आर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल(GOVCO) का इस्तेमाल कैसे करें

★ त्वचा के लिए तेल को हल्का गर्म करें और प्राकृतिक मॉइस्चराइजर जैसा प्रयोग करें। यह मुँहासे और एग्जिमा को दूर करने में सहायक है, तथा इसमें प्राकृतिक एन्टी बैक्टीरियल, एन्टी फंगल और एन्टी वायरल गुण विद्यमान है।



★ बालों के लिये GOVCO का प्रयोग आपके बालों पर करने का सटीक तरीका आपके बालों के बनावट और स्टाइल पर निर्भर है। GOVCO आपके बालों की शक्ति और जीवन को बढ़ाने में बहुत कारगर है और इसलिए वह चमकदार दिखता है आपके बालों को दोमुंहापन और छति से मुक्त करता है।
★ उपयोग करने के लिए अगर आप वर्जिन कोकोनट ऑयल के प्रयोग का चुनाव करते है,तो एक चम्मच नारियल तेल का सेवन कीजिए।क्योकि यह तेल स्वभाविक रूप से सुगन्धित और स्वादिष्ट है, विशेषकर अगर आप नारियल के स्वाद को पसंद करते है तो आप इसका खुद बखुद आनंद ले सकते है। एक से दो बड़े चमच्च सीधे जार से लेकर आप अपनी ऊर्जा बढ़ा सकते है।


गैनो आर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल से स्वास्थ्य लाभ:-


1) प्रतिरोधक प्रणाली की मजबूती - GOVCO लारीक एसिड से भरपूर है, एक पोषक तत्व जो शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को सहारा देता है, रक्त शकर्रा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।


2) कोलेस्ट्रॉल के स्तर का नियंत्रण:- यह लॉरिक एसिड से भरपूर है जो हमारे शरीर मे कुल कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और इस प्रकार हमारे दिल की रक्षा करता है।


3) पाचन में सुधार :- यह पाचन तन्त्र के सुधार में सहायक है और इस प्रकार विभिन्न पेट और पाचन संबंधि समस्याओ सहित इरिटेबल बॉवेल सिन्ड्रोम से बचाव करता है,और यह विटामिन,खनिज और एमिनो एसिड एवं अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायक है।


4) त्वचा के लिये उपयुक्त:-  यह त्वचा के लिए एक उत्कृष्ट मसाज(MASSAGE) का तेल है। यह सभी प्रकार की त्वचा पर एक प्रभावी मॉस्चराइजर के रूप में कार्य करता है। GOVCO  प्रभावी रूप से छतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत करने में मदद करता है और संक्रमण से हमारे शरीर की रक्षा करता है। यह त्वचा के सूखेपन को रोकने और उसके कारण त्वचा के चराने (Flaking) को कम करने के लिए एक सुरक्षित समाधान है और इसके एन्टी आक्सीडेंट गुण के कारण समय से पहले बुढ़ापा और अपक्षयी(degenerative) रोगों को रोकने में सहायक सिद्ध होता है।


5) मस्तिष्क के कार्यसम्पादन में सुधार:-  अध्ययन बताते है कि नारियल तेल के उपयोग से ज्ञानेन्द्रियां सही ढंग से कार्य करती है।यह मस्तिक को सुदृढ़ और यहां तक कि प्रारम्भिक अवस्था के तंत्रिका अपक्षयी(Neurodegenerative) रोग में सुधार की स्थिति उत्पन्न करता है। यह एल्जाइमर रोगी के याददाश्त के सुधार में भी सहायक है। - संयुक्त राज्य अमेरिका के एक 2006 के अध्ययन अनुसार



6) बालों का पोषण और इसके प्रोटीन लॉस(protein loss) का नियंत्रण।:- GOVCO यह आपके बालों के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक पोषण तत्व है। यह बालों के स्वस्थ् विकास में मदद करता है, और आपके बालों की एक चमकदार गुणवत्ता देता है। तेल में एंटीसेप्टिक गुण है जो आपके बालों को नुकसान से बचाता है नारियल तेल एक मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड व्है इसलिए यह बड़ी आसानी से आपके बालों के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है,इस प्रकार यह आपके बालों को प्रोटीन लॉस(prorein loss) और अन्य प्रकार की क्षति से बचाता है।


7) प्रभावी रूप से कैंडिडा का खात्मा:- इसमे अच्छी मात्रा में कैपरिलिक एसिड पाया जाता है जो अच्छी तरह से अतिरिक्त कैंडिडा को मारने के लिए जाना जाता है ,यह हानिकारक बैक्टिरिया को भी निशाना बनाता है। 2007 के एक अध्ययन "मेडीसीनल फूड का जार्नल"(PMID17651080) में पाया गया कि वर्जिन कोकोनट ऑयल परजीवी कवक(fungus) कैंडिडा के द्वारा संक्रमण से लड़ने में प्रभावी है। उदाहरण स्वरूप सिस्टेमिक कैडिडियासिस, एक दुःखद बीमारी है जो पेट मे कैंडिडा एल्बीकेन्स नामक कवक के अत्यधिक और अनियंत्रित विकास के कारण होता है।वर्जिन कोकोनट ऑयल, कैडिडियासिस से लड़ने में सहायक है।

डिस्क्लेमर (DISCLAIMER)
जो जानकारी इस लेख द्वारा दी गयी है वह विभिन्न रिसर्च रिपोर्ट्स, इंटरनेट साइट्स तथा नारियल तेल और ऑर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल पर प्रकाशित साहित्य रचना पर आधारित है। इसे DXN GOVCO पर हुए मूल अनुसंधान कार्य और DXN के दावे से नही जोड़ा जाना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें।
नाम - मनहरण लाल हंसराज
DXN वेलनेस प्रमोटर
मोबाइल नं- 9074273292
DXN WORLD 1ST FLOOR RAMA MAGNETO MALL BILASPUR (C.G.)
PIN-495001
Ganoderma the king of herbs
Extra Virgin Coconut Oil

Comments

Popular posts from this blog

DXN Reishi Gano Tea

Dxn Product Benefit हिन्दी

The king of hurbs